टोकियो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा की सीएम साय ने… उनके साथ चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के आमंत्रण पर शुक्रवार को सुबह जापान पहुंच गए। अभी टोकियो में हैं, वहां से ओसाका जाएंगे। टोकियो पहुंचने पर सीएम साय ने सबसेस पहले जापान के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन और सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी हैं।

सीएम साय ने जापान की राजधानी टोकियो के जिस ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए, उसे सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर माना जाता है। यह जापान में शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। सीएम साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है। और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है। बता दें कि सीएम साय के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन, भारत सरकार के आमंत्रण पर जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों की तलाश करना है।