आज की खबर

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रायपुर में… सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी… पुरस्कारों के लिए 29 जुलाई तक मांगे नाम

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजधानी रायपुर में होगा। सीएम विष्णुदेव साय यहाँ ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। सीएम का प्रदेश के लोगों के लिए संदेश आकाशवाणी और दूरदर्शन में प्रसारित किया जाएगा। राजधानी और प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसके बाद सभी जिलों के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए।

जारी दिशानिर्देशों के अनुसार राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर सीएम विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम संदेश देंगे। समारोह में संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा।

रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह की परेड का दायित्व आईजी सीएएफ के अधीन रहेगा। परेड में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., सी.आई.एस.एफ., आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला एवं पुरुष), नगर सेना, एन.सी.सी. कैडेट्स आदि की टुकड़ियाँ सम्मिलित होंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पदक एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विभागों को जूरी गठित कर 29 जुलाई 2025 तक चयनित नामों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवाना होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button