आज की खबर

शराब स्कैम: भाटिया से पूछताछ के दौरान पूर्व सीएम भूपेश का एक और करीबी पप्पू बंसल भी कस्टडी में… रियल एस्टेट में भारी इन्वेस्टमेंट का सोर्स पूछने रायपुर से उठाया ईओडब्लू ने

शराब स्कैम में बड़ी खबर ये है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक और नज़दीकी कारोबारी पप्पू बंसल को भी उठा लिया है। पप्पू को रायपुर में एक बड़े प्राइवेट अस्पताल के सामने से पकड़ा गया है। फिलहाल पप्पू कस्टडी में ही है, गिरफ्तारी जैसी कोई बात नहीं आई है। दरअसल अभी ईओडब्लू पूर्व सीएम के एक और करीबी विजय भाटिया से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। विजय पर अंग्रेजी शराब की सप्लाई करने वाली एक फर्म में पार्टनरशिप करके कथित कमीशन की रकम इधर उधर शिफ्ट करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार भाटिया से मिली कुछ सूचनाओं के आधार पर ही बड़े इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी लेने के लिए ईओडब्लू ने पप्पू को बिठाया हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि चूँकि आज पप्पू बंसल को लाया गया है, इसलिए कल 6 जून को विजय भाटिया को पेश करके और रिमांड ली जा सकती है। पिछले एक हफ़्ते में भूपेशबघेल के दूसरे नज़दीकी को हिरासत में लेने को लेकर भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button