आज की खबर

आचार्य विद्यासागर के सम्मान में 100 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया अमित शाह ने… समाधि स्मारक विद्यायतन का शिलान्यास भी

डोंगरगढ़ का चंद्रगिरी तीर्थ महामुनि विद्यासागर के समाधिस्थल की वजह से देशभर के बड़े तीर्थस्थल में तब्दील हो गया है और रोज़ाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहाँ पहुँच रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर आचार्य विद्यासागर के समाज कल्याण के लिए किए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। गृहमंत्री शाह डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने मुनि महाराज की स्मृति में 100 रुपए वाला विशेष सिक्का गुरुवार को जारी किया। गृहमंत्री शाह ने आचार्यश्री की स्मृति में डाक विभाग का विशेष लिफाफा तथा उनके सौ चरण चिन्हों और चित्र का लोकार्पण किया। गृहमंत्री ने आचार्य विद्यासागर के प्रस्तावित समाधिस्थल विद्यायतन का लोकार्पण भी किया है।

जैन समाज के महामुनि आचार्य विद्यासागर ने चंद्रगिरी तीर्थ में फ़रवरी २०२४ में समाधि ली थी। आचार्य विद्यासागर ने राष्ट्रप्रेम और संयम का मार्ग प्रशस्त किया। राष्ट्रसंत का जीवन राष्ट्रभक्ति और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित कई सामाजिक प्रकल्प आज डोंगरगढ़ में सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button