आज की खबर

महादेव ऑनलाइन सट्टा रोकने सीबीआई के देशभर में 33 जगह छापे… रायपुर-दुर्ग में तीन दिन से जांच… CBi ने जारी की चेतावनी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइन बैटिंग केस बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई महादेव एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर की गई है। तलाशी के दौरान कई जगहों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के पैनल चलते हुए पाए गए, जिन्हें एजेंसी ने बंद करा दिया। रायपुर और दुर्ग में पिछले चार दिन से जांच चल रही है। रायपुर (समता कॉलोनी) में कल 13 नवंबर को मोहित सोमानी के घर पर दबिश दी थी। इससे पहले दुर्ग के पद्मनाभपुर में सीए (CA) सुरेश कोठारी के आवास पर छापा मारा गया था। इस तरह, छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर, महाराष्ट्र में मुंबई और नागपुर, गुजरात में अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत, राजस्थान में नागौर और धौलपुर तथा  दिल्ली और अमृतसर में छापेमारी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार छापों में बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बरामद दस्तावेजों से पता चला है कि सट्टेबाजी की रकम जमा करने के लिए दूसरे लोगों के नाम पर खोले या किराए पर लिए गए बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) का इस्तेमाल हो रहा था। मुनाफे की रकम हवाला चैनलों के जरिए विदेश भेजी जाती थी।

सीबीआई CBI  ने लोगों को आगाह किया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी गैरकानूनी है। किसी को अपना बैंक खाता, सिम कार्ड या पहचान पत्र किराए पर देना भी अपराध है और इससे खाताधारक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button