आज की खबर

दुबई में 200 करोड़ रु की शादी से चर्चित दुर्ग का महादेव एप किंगपिन सौरभ रहेगा रायपुर जेल में… CBI ने रिमांड नहीं मांगी, तो ED की अर्जी कोर्ट से रिजेक्ट

दुबई में 200 crore की शाही शादी करने वाला और गल्फ में अरबों की प्रॉपर्टी का मालिक सौरभ चंद्राकर अब रायपुर जेल में रहेगा। महादेव ऑनलाइन सट्टा स्कैम केकिंगपिन सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने 7 दिन की न्यायिक रिमांड यानी 19 नवंबरतक के लिए जेल भेज दिया है। जब तक उसका किसी और जेल के लिए ट्रांजिट रिमांड मंज़ूर नहीं होता, वह रायपुर जेल में रहेगा। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) के लिए दायर आवेदन को खारिज कर दिया है। ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे के अनुसार, एजेंसी अब सौरभ की कस्टडी के लिए विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत में आवेदन दायर करेगी।

दुर्ग निवासी सौरभ चंद्राकर फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात (रस अल खैमाह/दुबई) में अपनी भव्य शादी में कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये से अधिक नकद खर्च करने के बाद चर्चा में आया था। उसने भिलाई में जूस सेंटर से काम शुरू किया था और फिर महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप से उसका काली कमाई का साम्राज्य 6000 crore रुपए के पार हो गया। उसकी शादी में कई बॉलीवुड हस्तियों के अलावा छत्तीसगढ़ से भी कई लोग दुबई गए थे। मेहमानों के लिए निजी विमान बुक किए जाने के बाद ही इस सट्टेबाजी सिंडिकेट पर जांच एजेंसियों की नज़र पड़ी थी।

बहरहाल, ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाए जाने के बाद सौरभ चंद्राकर 8 दिन की सीबीआई कस्टोडियल रिमांड पर था। गुरुवार (12 नवंबर) को रिमांड अवधि पूरी होने पर सीबीआई ने उसे विशेष जज मनोज कुमार सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया और आगे की कस्टडी की मांग नहीं की। सीबीआई द्वारा आगे पूछताछ की जरूरत न जताने पर अदालत ने चंद्राकर को 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौरभ के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को लागू करने के लिए आवेदन दिया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष सीबीआई कोर्ट ने ईडी के इस आवेदन को अस्वीकार कर दिया।
• ईडी का अगला कदम.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button