आज की खबर

महादेव सट्टे का सरगना सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, ED ले सकती है रिमांड पर… उसने CBI को क्या बताया यह स्पष्ट नहीं, अफ़वाहों का दौर

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज, 12 नवंबर को सुबह उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश कर दिया है।सूत्रों के अनुसार सीबीआई दोबारा रिमांड बढ़ाने की तैयारी में है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अपनी हिरासत (वारंट) लागू कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। सीबीआई की ओर से सौरभ चंद्राकर से हुई पूछताछ की एक भी ऑफिसियल इनफार्मेशन आज तक बाहर नहीं आई है, अफ़वाहें ज़रूर फैलने लगी हैं। एक और खबर फैली है कि चार अफ़सरों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। लेकिन सीबीआई से इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है।

ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाए जाने के बाद 4 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड पर भेजा गया था। अब यह अवधि समाप्त हो गई है। सूत्रों ने बताया कि यदि अदालत से CBI की रिमांड आगे नहीं बढ़ती है, तो ED (प्रवर्तन निदेशालय) मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले में अपना प्रोडक्शन वारंट लागू कराने और कस्टडी लेने की पुरज़ोर कोशिश करने वाली है।

सीबीआई टीम आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंची, जहां से उसे विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। एजेंसी ने सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क, हवाला लेनदेन, विदेश भेजी गई रकम और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका पर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ की हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button