एनालिसिस

छत्तीसगढ़ में 200 रु का सिक्का जारी किया राष्ट्रपति मुर्मू ने… शदानी दरबार की पीठाधीश माता हासी देवी के नाम पर सिक्का, जानिए खासियत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरुवार को 200 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया है। यह सिक्का शदाणी दरबार रायपुर की पीठाधीश पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर विशेष डाक टिकट के साथ जारी किया गया है।

जारी किये गए 200 रुपए के सिक्के के एक हिस्से के केंद्र में शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश पूज्य माता साहिब हासी देवी की छवि (चित्र) अंकित है। इसके ऊपरी हिस्से पर देवनागरी लिपि में “पूज्य माता साहिब हासी देवी” और अंग्रेजी में “Pujya Mata Sahib Hasi Devi” लिखा हुआ है।

सिक्के के दूसरी तरफ केंद्र में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष (Lion Capital) बना है, जिसके नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा है। बाईं ओर देवनागरी में “भारत” और दाईं ओर अंग्रेजी में “INDIA” अंकित है, साथ ही नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में रुपये का प्रतीक “₹” और मूल्यवर्ग “200” लिखा है।

यह सिक्का 4 धातुओं के मिश्रण (Quaternary Alloy) से बना है, जिसमें 50% चांदी (Silver), 40% तांबा (Copper), 5% निकल (Nickel) और 5% जिंक (Zinc) शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button