आज की खबर

छापे की खबर शोएब ढेबर को लीक… रायपुर क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल लाइन अटैच… एक इंस्पेक्टर की लिप्तता की जांच

लॉरेंस गैंग के नाम पर 25 करोड़ रुपए रंगदारी मामले में छापेमारी की सूचना शोएब ढेबर को पुलिस से ही लीक हो रही थी। इस आरोप में रायपुर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों (कॉन्स्टेबल) शिवम द्विवेदी (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और राहुल सिंह गौतम को लाइन अटैच कर दिया गया है। इन पर पुलिस रेड और गिरफ्तारी से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप है। डीसीपी क्राइम ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है।

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस शोएब ढेबर को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी करने वाली थी। आरोप है कि इन आरक्षकों ने पुलिस ch की गुप्त सूचना पहले ही शोएब तक पहुंचा दी, जिससे वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। अफ़सरों को को आशंका है कि इस सूचना लीक मामले में कुछ टीआई (थाना प्रभारी) स्तर के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें शोएब ढेबर की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button