आत्मानंद स्कूलों में अब तक की सबसे बड़ी संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू… 1812 पोस्ट के लिए 21 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म… सैलरी 25 से 38 हजार रु महीना

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों (SEJES) में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ के 1,812 संविदा पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर से मंगवाए थे, जो 21 अक्टूबर (रात 12:00 बजे तक) भरे जा सकेंगे। आत्मानंद स्कूलों में सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद, प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) के 170 पद, अंग्रेजी शिक्षक (Teacher – English) के 106 पद, व्याख्याता वाणिज्य (Lecturer – Commerce) के 104 पद निकाले गए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) और प्रधान पाठक जैसे पद भी शामिल हैं।
आत्मानंद स्कूलों के लिए संविदा भर्ती में इस पारदर्शिता के लिए कई नियम बदले गए हैं। इस बार जिला स्तर के बजाय केन्द्रीकृत परीक्षा (Centralized Exam) ली जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन CBT परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा पूरी तरह अंग्रेजी मीडियम में होगी। परीक्षा 31 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 के बीच होने की संभावना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक CG Eduportal पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। वर्तमान में आत्मानंद स्कूलों में काम कर रहे संविदा कर्मचारी समान पद के लिए दोबारा आवेदन नहीं कर पाएंगे। वे केवल उच्च पद (Higher Post) के लिए ही अप्लाई कर सकते हैं।



