आज की खबर
सीएम साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को… अहम एजेंडा, इस माह दूसरी बार बुलाई गई कैबिनेट

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस माह दूसरी बार बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में अहम एजेंडा पर मंथन होने जा रहा है। हालांकि इस विषय की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले, 9 सितंबर को कैबिनेट की मीटिंग हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, आगामी सरकारी योजनाओं, और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी। संकेत मिले हैं कि किसी अहम फैसले पर मुहर लग सकती है।



