आज की खबर

नवा रायपुर में मंत्रालय के सामने बस में लगी आग… 30 कर्मचारी कूदकर बाहर निकले, सभी सुरक्षित

नवा रायपुर में महानदी भवन (मंत्रालय) के पास शासकीय कर्मचारियों से भरी एक बस में आग लग गई। हादसा आज 23 सितंबर, बुधवार की शाम हुआ। बस में 30 से अधिक मंत्रालय कर्मचारी सवार थे। जैसे ही चलती बस से धुआं उठता दिखा, कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्मचारी तथा बस क्रू के बाहर आने के कुछ देर बाद आग बुरी तरह भड़की। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। यह हादसा नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के ठीक सामने हुआ है, जहाँ कर्मचारी रोज़ाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। आनन फानन में पहुँची फायर गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और बारिश भी हो गई। बस जलने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button