दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में भाजपा छात्र इकाई ABVP का दबदबा… अध्यक्ष समेत 3 मुख्य पदों पर जीत… NSUI सभी पदों पर हारी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में भाजपा कि छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन मुख्य केंद्रीय पदों पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को हराया, जिन्हें 22,523 वोट मिले। इसी तरह, सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 21,650 वोटों के साथ विजयी रहीं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने भी संयुक्त सचिव पद पर बड़ी जीत दर्ज की कराई है। केवल उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को भारी मतों (30,615 वोट) से जीत मिली है। उन्होंने ABVP के ईशु मौर्या को पीछे छोड़ा।
देशभर में चर्चा में रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। इस बार यूनिवर्सिटी के चुनाव में रिकॉर्ड 40 हजार से ज़्यादा छात्रों ने मतदान किया। यह मतदान 18 सितंबर को हुआ था और आज 19 सितंबर को 22 राउंड की रोमांचक मतगणना के बाद कुछ देर पहले ही परिणाम घोषित किए गए। बता दें कि अदालत ने चुनावी नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है।



