आज की खबर

नवा रायपुर की जानलेवा ब्लू वाटर झील में तैरने उतरा युवक लापता… 24 घंटे में भी तलाश नहीं पाईं रेस्क्यू एजेंसियां

नवा रायपुर के नकटी गांव के पास जानलेवा ब्लू वाटर खदान (झील) में तैरते समय लापता हुए मौदहापारा के 24 वर्षीय आदिल खान का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। यह हादसा 19 अगस्त 2026 की शाम को उस समय हुआ, जब आदिल अपने दोस्तों के साथ वहां गया था। गहरे पानी वाली इस खदान को तैरकर पार करने से पहले आदिल डूबता दिखा, उसके बाद से लापता है। उसके अब तक नहीं मिलने से मोहल्ले में ग़म का माहौल है। झील में एनडीआरएफ के गोताखोर लगे हैं, लेकिन अब तक पता नहीं चलने और तलाश के तौर तरीकों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने नाराज़गी भी जताई हैं। मौदहापारा पार्षद शेख मुशीर के साथ पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार से मुलाकात कर उन्हें लोगों की भावनाओं से अवगत कराया और तलाशी अभियान तेज करने की मांग की है। रायपुर ग्रामीण एएसपी संदीप मित्तल ने आज शाम 7 बजे द स्तम्भ को बताया कि आदिल का अब तक पता नहीं चला है।

Screenshot

पुलिस ने बताया कि बुधवार को घूमने पहुंचे दो दोस्त आदिल और तौफीक झील को तैरकर पार करने के लिए उतरे थे। तैरते हुए आदिल खदान के गहरे पानी में पहुंच गया, जबकि दूसरा युवक बाहर आ गया। उसके बाद से आदिल का पता नहीं है। बुधवार रात को अंधेरा और पानी गहरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था। गुरुवार सुबह से दोबारा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोर मौके पर हैं, लेकिन अंधेरा होने तक पता नहीं चला है। अफ़सरों ने बताया कि कल शुक्रवार को सुबह से फिर गोताखोरों को उतारा जाएगा।

ब्लू वाटर खदान प्रतिबंधित और खतरनाक मानी गई है, साथ ही सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से लगातार हादसों का केंद्र बनी हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में इस गहरी खदान में डूबने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज़्यादातर युवा ही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button