आज की खबर

10 किलो का पारदर्शी सिलेंडर आ गया रायपुर में… कनेक्शन लेने का तरीका और खर्च, रिफ़िल का छत्तीसगढ़ में रेट देखें यहाँ…

सरकारी तेल कंपनियों ने देश के अलग-अलग राज्यों में 10 किलोग्राम का नया कंपोजिट एलपीजी (LPG) सिलेंडर लॉन्च किया है। यह सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का है, क्योंकि इसे फाइबर कंपोजिट सामग्री से बनाया गया है। इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारदर्शी है, जिससे उपभोक्ता बाहर से ही देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। रायपुर में 10 किलो वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (फाइबर बॉडी) लेने के लिए नए सिक्योरिटी डिपॉजिट लगभग ₹3,000 है। इसके रिफिल (गैस) की कीमत ₹715 से ₹730 के बीच है। पेट्रोलियम कंपनियों जैसे Indane और BPCL ने इस हल्के और पारदर्शी स्मार्ट सिलेंडर की शुरुआत सबसे पहले रायपुर शहर से की है।

अगर आप इस सिलेंडर का बिल्कुल नया कनेक्शन ले रहे हैं, तो शुरुआत में कुल खर्च लगभग ₹3,500 से ₹5,000 तक आ सकता है। सिक्योरिटी डिपॉजिट के अलावा रेगुलेटर शुल्क ₹250 अलग से देय होगा। पाइप या एडमिनिस्ट्रेशन फीस अलग से लग सकती है। यदि आपके पास पहले से 14.2 किलो वाला लोहे का घरेलू सिलेंडर कनेक्शन मौजूद है, तो आप अपनी गैस एजेंसी में जाकर उसे इस नए 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर से बदल भी सकते हैं।

आप इस स्मार्ट सिलेंडर को दो तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी गैस कंपनी के ऑफिशियल मोबाइल ऐप पर जाकर ऑनलाइन नए कनेक्शन या रिफिल के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनियों का दावा है कि ऐप से बुकिंग करने के बाद मात्र 4 घंटे के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी कर दी जाएगी। आप रायपुर में अपनी नजदीकी इंडेन (Indane) या भारत गैस (BPCL) की डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी में सीधे जाकर भी यह 10 किलो वाला फाइबर सिलेंडर ले सकते हैं।

भारत पेट्रोलियम ने हाल ही में “भारतगैस लाइट जिप” (Bharatgas Lite ZIP) नाम से अपना 10 किलो का फाइबर सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसमें एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। इंडियन ऑयल का “इंडेन एक्स्ट्रालाइट” (Indane Extralite) भी 10 किलो के वेरिएंट में उपलब्ध है।एचपीसीएल का यह सिलेंडर “एचपी गैस ओजस” (HP Gas Ojas) नाम से बाजार में उपलब्ध है। तेल कंपनियां 10 किलो के इस कंपोजिट सिलेंडर को घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों के लिए कमर्शियल उपयोग के विकल्प के रूप में भी विस्तार दे रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button