छत्तीसगढ़ में ईडी की फिर छापेमारी… राजनांदगांव के बड़े कारोबारियों को घेरा… रात तक चल रही है 4 ठिकानों पर जांच
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आज 13 अगस्त को सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी छापेमारी चल रही है। जांच एजेंसी की टीमें शहर के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर डेरा डाल रखा है।
ईडी की टीम ने सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव की सत्यम विहार कॉलोनी में रहने वाले यश नाहटा और रोमिल नाहटा के घर और व्यापारिक ठिकानों पर छापा मारा। इसके साथ ही कामठी लाइन इलाके में स्थित प्रसिद्ध कारोबारी मनीष भंसाली के ठिकानों पर भी जांच चल रही है। ED की टीमें सुरक्षा बलों के साथ इन ठिकानों पर मौजूद हैं और वित्तीय लेनदेन व बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड्स और डिजिटल दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। छापों का ब्योरा आज रात तक ईडी की ओर से जारी नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ में घोटालों को लेकर ED ने पिछले कुछ दिन से सक्रियता फिर बढ़ा दी है। ईडी अभी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को शराब स्कैम में गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही रही है। हाल ही में धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के यहाँ भारतमाला जमीन मुआवजे में हेरफेर को लेकर ईडी ने कार्रवाई की थी।



