आज की खबर

हरेली पर पूजा-अर्चना के बाद गेड़ी पर चढ़े भूपेश बघेल… हरेली उत्सव पर उनके निवास पर दिग्गज कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की भीड़

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रायपुर स्थित सरकारी निवास पर पारंपरिक और धूमधाम से हरेली तिहार (उत्सव) मनाया गया। इस उत्सव में राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस उत्सव में कांग्रेस के कई दिग्गज पहुंचे जिनमें चार बार के विधायक मोहम्मद अकबर भी हैं।

भूपेश बघेल ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कृषि के मुख्य औजारों जैसे हल, बैलगाड़ी और अन्य कृषि यंत्रों के साथ-साथ पशुधन की भी विशेष पूजा की। त्योहार के दौरान भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक खेल ‘गेड़ी’ पर भी चढ़े। इस दौरान निवास स्थान पर लोक गीतों और पारंपरिक माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उत्सव के दौरान मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि परंपराओं को जिस सम्मान और ऊंचाई तक पहुंचाया गया था, उसे अब खत्म किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button