आज की खबर

छत्तीसगढ़ में पीपल के पेड़ को खास दुलार… सीएम साय ने अपनी मां के नाम पौधा लगाया… पीपल फॉर पीपुल अभियान की शुरुआत

छत्तीसगढ़ में 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे लगाने के साथ-साथ “पीपल फॉर पीपुल”अभियान की शुरुआत हो गई। सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा लगाकर वन महोत्सव-2026 का भी शुभारंभ किया है।सीएम ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है और पिछले दो वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण हुआ है। सीएम ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और पीपल का वृक्ष विशेष रूप से आस्था, आध्यात्मिक चेतना तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। यह वृक्ष सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों में माना जाता है और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा किसीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संकल्प है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पीसीसीएफ अरुण कुमार पाण्डेय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button