आज की खबर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव झांसी में भीषण हादसे में घायल… बागेश्वर धाम से लौटते समय हादसा… हालत ठीक, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तरप्रदेश के ललितपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना आज बुधवार, 29 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे टेकरी गांव के समीप हुई। उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय किरण देव दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ और बागेश्वर धाम के दर्शन कर अपने परिवार के साथ लौट रहे थे। यूपी पुलिस और लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के तुरंत बाद किरण सिंह देव और उनके घायल चालक को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। देर शाम उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी से छत्तीसगढ़ एयरलिफ्ट करने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं।

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार किरण देव को कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हालांकि, करीबियों और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है, और वे गंभीर खतरे से बाहर हैं। इस दुर्घटना में उनके साथ दूसरी गाड़ी में चल रहे उनकी पत्नी और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button