आज की खबर

शंकरनगर टकराव में कांग्रेसियों पर गैरजमानती केस, 12 आरोपी नामजद… FIR के अनुसार हमले में 16 पुलिसवाले धायल 2 गंभीर

शंकरनगर चौक के पास 22 जुलाई की शाम भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कल आधी रात खम्हारडीह थाने में कांग्रेसियों के ख़िलाफ़ पुलिसवालों पर हमले में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कांग्रेस के सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, हनी बग्गा, सकलेन कामदार, शांतनु साहू, गावेश झा, खूबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिनसरा और अमित तिवारी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, ड्यूटी के दौरान लोकसेवक पर हमले के आरोप में बीएनएस की धारा 191, 121(1), 221, 132 में केस दर्ज किया गया है। घायल पुलिसवालों की डॉक्टरी रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं बढ़ाए जाने के संकेत भी मिले हैं।

पुलिस की ओर से खम्हारडीह थाने में हुई इस एफआईआर के मुताबिक जब बीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था, तब दूसरी ओर से कांग्रेसी आ गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेसियों की ओर से कांच की बोतलें, लकड़ी, पत्थर और जूते-चप्पल फेंके जाने लगे। इस हमले में एक प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसवाले घायल हुए, जिनमें दो को ज़्यादा चोटें आई हैं। इन्हीं की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि अभी पुलिस ने एफआईआर पर एक्शन शुरू नहीं किया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button