आज की खबर

साय कैबिनेट की इस माह दूसरी मीटिंग बुधवार 22 जुलाई को… सिर्फ़ दो हफ़्ते के अंतराल में बैठक के एजेंडा पर लग रही अटकलें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई, बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। जुलाई में दूसरी बार कैबिनेट बुलाई गई है। इसलिए कल की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को लेकर चर्चाएं हैं। इसके पूर्व, माह की पहली कैबिनेट बैठक 8 जुलाई को महानदी भवन (मंत्रालय) में आयोजित की गई थी।

जुलाई महीने की दूसरी और सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक 22 जुलाई को सुबह 11:30 बजे बुलाई गई है। यह महत्वपूर्ण बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। बैठक का एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के अहम प्रस्तावों, लोक-कल्याणकारी योजनाओं और नीतिगत निर्णयों पर मुहर लग सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button