आज की खबर
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव… आईपीएस की जगह सीनियर एएसपी को बनाया डीसीपी… तारकेश्वर पटेल, अर्चना झा और दीपमाला को ज़िम्मेदारी
साय सरकार ने राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम में अहम बदलाव करते हुए राज्य पुलिस सेवा के तीन सीनियर अफसरों को राजधानी के अलग अलग जोन में उपायुक्त बना दिया है। सोमवार को सुबह जारी आदेश के मुताबिक सीनियर एएसपी तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल जोन, दीपमाला कश्यप को उत्तर और अर्चना झा को रायपुर कमिश्नरेट में ट्रैफिक-प्रोटोकॉल पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त कर दिया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने नई पदस्थापनाओं की पुष्टि की है। रायपुर में इससे पहले डीसीपी पोस्ट पर आईपीएस नियुक्त किए गए थे, जिन्हें एसपी बनाकर बस्तर के अलग अलग जिलों में पदस्थ किया गया है। गृह विभाग से जारी आदेश यहाँ देख सकते हैं :-




