विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 13 से 17 जुलाई तक… पक्ष-विपक्ष से लगाए गए करीब हज़ार सवाल… डॉ रमन की अध्यक्षता में होंगी 5 बेठकें
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 13 जुलाई से शुरू होकर शुक्रवार 17 जुलाई तक चलेगा। स्पीकर डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में होने वाला विधानसभा मानसून सत्र में सोमवार से शुक्रवार तक 5 बैठकें होंगी। इस बार सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कुल 996 सवाल लगाए हैं। इनमें 492 तारांकित और बाक़ी अतारांकित प्रश्न होने की सूचना है।
मानसून सत्र में सीएम विष्णुदेव साय सरकार कई अहम प्रस्ताव और वित्तीय व शासकीय कार्य सदन में ला सकती है। सत्र के अंतिम दिन अशासकीय कार्य में *निजी संकल्प एवं विधेयक* भी लिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बार अनुपूरक बजट की संभावना कम है। सरकार का फोकस विधायी कार्यों और विभागीय विषयों पर रहेगा।
उधर, मानसून सत्र में कांग्रेस विपक्ष इस बार अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।नकटी में हुई तोड़फोड़, कानून-व्यवस्था, स्कूलों में मंत्र-पाठ, किसानों की समस्या, बारिश-बाढ़ की तैयारी, शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है।



