आज की खबर

इतना अमीर अफ़सर!!! डीएसपी के पास एसीबी ने 300 करोड़ रु की प्रॉपर्टी पकड़ी… 27 साल की नौकरी में बनाई अकूत संपत्ति

तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी के पास से 300 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। डीएसपी रेड्डी हैदराबाद में पदस्थ है और गिरफ्तारी इब्राहिमबाग स्थित वेसेला मीडोज आवास से सोमवार को देर शाम की गई है।

एसीबी ने तेलंगाना और कर्नाटक में डीएसपी से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापे में डीएसपी के पास से करीब 43.60 लाख रुपये नकद, 2 किलोग्राम सोने के गहने और 20 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। जांच एजेंसियों को डीएसपी की एक सीक्रेट पर्सनल डायरी मिली। मई 2026 में चारधाम यात्रा पर जाने से पहले डीएसपी ने इस डायरी को स्कैन करके अपने दोनों बेटों को वॉट्सऐप पर भेजा था। इस डायरी में उनकी सारी बेनामी संपत्तियों, गुप्त निवेशों, देनदारियों और 15 से अधिक कथित बेनामीदारों के नाम लिखे थे। इसी के आधार पर ACB ने पूरी काली कमाई का भंडाफोड़ किया।इस मामले में और बड़े खुलासों की आशंका अफसरों ने जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button