छत्तीसगढ़ में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन शुरू… ई-सुविधा केंद्र खुला, सबमिट करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई… दिसंबर 2027 तक का वैध पासपोर्ट ज़रूरी

छत्तीसगढ़ में हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार स्थित अपने कार्यालय में मुफ्त ई-हज सुविधा केंद्र प्रारंभ किया है। इस केंद्र से हज 2027 के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क भरे जा रहे हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैनमिर्जा एजाज़ बेग ने बताया कि आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन भरने में कठिनाई होती है। ऐसे में समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चेयरमैन ने बताया कि राज्य हज कमेटी कार्यालय में lएक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है, जहां आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन भरवा सकते हैं। अधिक जानकारी अथवा ऑनलाइन आवेदन संबंधी सहायता के लिए लैंडलाइन फ़ोन नंबर 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।



