आज की खबर

विश्व की प्राचीन रामायणकालीन नाट्यशाला “सीता बेंगरा” पहुंचे सीएम साय… इसे अंतरराष्ट्रीय धरोहर बनाने का संकल्प… जानिए इस गुफा के बारे में

सरगुजा जिले के ऐतिहासिक रामगढ़ पहुंचकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने विश्व प्रसिद्ध सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाओं के शिलालेखों का अवलोकन किया है। यह यात्रा दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह के अवसर पर हुई, जहां सीएम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Screenshot

सीताबेंगरा गुफा को पत्थरों को गैलरीनुमा काटकर बनाया गया है, जिसे एशिया और दुनिया का सबसे पहला रंगमंच (Amphitheater) माना जाता है। इसमें दर्शकों के बैठने के लिए ऊंचाई पर सीढ़ियां और कलाकारों के लिए नीचे मंच बना है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने वनवास काल के दौरान सरगुजा के इन जंगलों में लंबा समय बिताया था।

सीएम विष्णुदेव साय ने सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाओं में पहुंचकर वहां प्राचीन काल की ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण ऐतिहासिक शिलालेखों को देखा और कहा कि रामगढ़ की यह पावन धरा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। सुशासन सरकार इन अमूल्य धरोहरों के संरक्षण और इन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके साथ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी थे। दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों और दिल्ली से आए विशेष दलों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button