आईपीएस बीएन मीणा बस्तर के आईजी नियुक्त… साय सरकार ने बेहद अहम ज़िम्मेदारी सौंपी
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी बीएन मीणा (बद्रीनारायण मीणा) बस्तर के नए आईजी होंगे। विष्णुदेव साय सरकार ने आईजी सुंदरराज के डेपुटेशन पर केंद्र में जाने के बाद उनकी जगह बीएन मीणा को बस्तर आईजी जैसी बेहद अहम और महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर में आईजीपी (प्रशासन और चयन) के पद पर तैनात हैं।
बीएन मीणा छत्तीसगढ़ कैडर में 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण जिलों और रेंज में अपनी सेवाएं दी हैं। आईपीएस मीणा छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात रह चुके हैं। अप्रैल 2022 में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद पर प्रमोट किया गया था, जिसके बाद उन्होंने दुर्ग रेंज के आईजी तथा उसके बाद रायपुर रेंज के आईजी की अतिरिक्त और पूर्णकालिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। आईपीएस बीएन मीणा बिलासपुर रेंज के आईजी का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।



