डिजिटल अरेस्ट पर सबसे बड़ा छापा… सीबीआई CBI का 18 राज्यों में 80 ठिकानों पर धावा… छत्तीसगढ़ नहीं पर अधिकांश सीमावर्ती राज्यों में एक्शन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) ठगी के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लेते हुए देश के 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है0। सीबीआई की 60 विशेष टीमों ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम और मणिपुर में गुरुवार को सुबह एक साथ धावा बोला है। डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड में की गई इस सबसे बड़ी कार्रवाई को “ऑपरेशन चक्र-6” का नाम दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार साइबर ठगों ने भारत के सुप्रीम कोर्ट की एक फर्जी (Deceptive) वेबसाइट और यूआरएल बना रखा था। इस फर्जी डोमेन के जरिए अपराधी लोगों को डराते थे और खुद को कानूनी अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। यह गिरोह देश-विदेश में ठगी का जाल फैलाए हुए था और अब तक 200 से अधिक मामलों में लोगों को शिकार बना चुका था।
सीबीआई ने इस विशेष अभियान को ‘ऑपरेशन चक्र-6’ का नाम दिया है, जिसके तहत करीब 60 विशेष टीमों ने देशव्यापी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान चेन्नई से बी. नरेश और कोलकाता से संजीव साहा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शेल कंपनियां बनाकर और फर्जी ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ (Mule Accounts) का इस्तेमाल कर करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को ठिकाने लगा रहे थे। सीबीआई की टीमों ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।



