आज की खबर
रायपुर में ऑनलाइन स्टोर “ब्लिंकिट” का गोदाम सील… पार्किंग और फायर सेफ्टी के इंतजाम अधूरे… कलेक्टर गौरव कुमार के निर्देश पर एक्शन
रायपुर नगर निगम ने समता कॉलोनी स्थित ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट Blinkit के डार्क स्टोर (वेयरहाउस) को सील कर दिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर निगम आयुक्त संबित मिश्राने यह एक्शन लिया है। नगर निगम की ज़ोन-7 की टीम ने प्रगति कॉलेज के पास ब्लिंकिट परिसर पर औचक कार्रवाई की है।
अधिकृत जानकारी के अनुसार कार्रवाई जांच के दौरान ब्लिंकिट की बिल्डिंग में कई गंभीर नियम उल्लंघन पाए गए, जिसके कारण इसे तुरंत सील किया गया। परिसर में कर्मचारियों और डिलीवरी वाहनों के लिए नियमानुसार पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं थी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन सुरक्षा (Fire Safety) के तय मानक अधूरे मिले। यही नहीं, यह व्यावसायिक भवन बिना आवश्यक पूर्णता प्रमाणपत्र के ही संचालित किया जा रहा था, जाँच में इसका भी खुलासा हुआ।



