आज की खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक 5 दिन… सरकार लाएगी अनुपूरक बजट और कुछ संशोधन विधेयक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, यह सत्र सीमित अवधि का होगा जिसमें वित्तीय और शासकीय कार्यों का संपादन किया जाएगा। स्पीकर डॉ रमन सिंह अब पूर्णता स्वस्थ हैं और मानसून सत्र में अध्यक्षीय चेयर वो ही संभालेंगे।

विधानसभा सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। :इस दौरान सदन की कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सरकार की और से वित्तीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों को पटल पर रखे जाने की संभावना है। दूसरी ओर, विपक्षी कांग्रेसी एक बार फिर क़ानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button