कंगना रनौत की फ़िल्म स्क्रीनिंग आज 8 जून को कुछ देर बाद रायपुर के मॉल में… सांसद के साथ सीएम साय भी रहेंगे मौजूद
सांसद तथा अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ (Bharat Bhhagya Viddhaata) की पहली विशेष स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार, 8 जून को होगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने खुद इस बात का ऐलान किया था। स्क्रीनिंग के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे।
कंगना रनौत ने बताया कि उनकी फिल्म की सबसे पहली स्पेशल स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में रखी गई है।इस बात का खुलासा उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया और प्रशंसकों के सामने एक विशेष संदेश साझा करते हुए किया था। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
‘भारत भाग्य विधाता’ एक हाई-इंटेनसिटी थ्रिलर फिल्म है। यह साहस, मानवता, बलिदान और एकता की कहानी को दर्शाती है, जिसमें एक आम आदमी जीवन और मृत्यु के संघर्ष के बीच खड़ा नजर आता है। फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे और सुहिता थट्टे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।



