आज की खबर

रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा होकर एक हज़ार पार… 984 में मिलता था, अब 1013 रुपए… कमर्शियल पहले ही महंगा

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,013 रुपये हो गई है। इससे पहले यही सिलेंडर 984 रुपये में मिल रहा था।

पिछले 3 महीनों में घरेलू गैस की कीमतों में यह दूसरा बड़ा इजाफा है। इससे पहले 7 मार्च को दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे, जिससे महज 3 महीने में घरेलू सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है। तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती लागत और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान की आंशिक भरपाई के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। पेट्रोल-डीजल और खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस के दाम 1000 रुपये के पार जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट काफी प्रभावित हुआ है।

बता दें के पिछले करीब एक माह के भीतर पेट्रोल और डीजल के दाम भी चार बार बढ़े हैं। रायपुर में पेट्रोल 110 रुपए के करीब पहुंच रहा है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button