आज की खबर

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हिंसक हमला… गांजा तस्करों को पकड़ने गई थी गंज थाने की टीम… गंभीर घायल सिपाही अस्पताल में, 50 पर केस

रायपुर के गंज थाने से उत्तरप्रदेश के कौशांबी में गांजा तस्करी के आरोपी (वारंटी) को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने चोर-चोर कहते हुए हिंसक हमला कर दिया। इस हमले में एक सिपाही जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल है।

छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला कौशांबी के इचौली गांव में देर रात हुआ। रायपुर के गंज थाने में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी शिवम केशरवानी और आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रायपुर पुलिस की 5 सदस्यीय टीम इसी वारंट को तामील कराने कौशांबी पहुंची थी। पुलिस टीम ने पहले आरोपी आकाश को सिराथू से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब वे सादे कपड़ों में दूसरे आरोपी शिवम केशरवानी को पकड़ने इचौली गांव पहुंचे, तो शिवम के परिजनों और समर्थकों ने पुलिस को देखकर “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया। इस अफवाह के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस के कांस्टेबल वर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने इस मामले में 3 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हमले के 5 आरोपियों विजय केसरवानी, संदीप मिश्रा, शिवराज, दुर्गाप्रसाद, शिव बाबू और सरोज हैं। आरोपी शिवम केशरवानी और अन्य हमलावरों की तलाश में स्थानीय पुलिस छापेमारी कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button