छत्तीसगढ़

सुशासन शिविर में “चोर-चोर” के कांग्रेसी नारों से भड़के विधायक कौशिक… गुस्से में सख्त शब्दों का उपयोग, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के गोढ़ी गांव में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ (सुशासन शिविर) के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसियों के बीच जमकर विवाद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिविर के दौरान कांग्रेसी “चोर-चोर” कहने लगे। इससे विधायक कौशिक भड़क गए और अपशब्द कह दिए, जो वायरल वीडियो में सुने जा रहे हैं। इससे विवाद और गरमा गया, हालांकि अफसरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत किया।

इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब शिविर में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाना शुरू किया कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला समेत कांग्रेसियों ने ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), कृषि और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर पानी, खाद-बीज और बिजली नहीं मिल पा रही है। सुशासन शिविर के दौरान कांग्रेसी सीधे मंच के सामने पहुंचे और हाथ में माइक लेकर अधिकारियों तथा प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। इस बीच कुछ कांग्रेसियों ने “चोर चोर… चालीसा चोर” जैसे नारे लगाए। इससे नाराज विधायक धरमलाल कौशिक ने भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। इसी का वीडियो वायरल हो रहा है। बहरहाल, विवाद के शिविर में ही शांत होने की सूचना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button