आज की खबर

पीएससी मेन्स परीक्षा नई तारीखों 6 से 8 जून को लेने की तैयारी शुरू… नीट के स्टैण्डर्ड की जांच होगी परीक्षार्थियों की

छत्तीसगढ़ पीएससी मेन्स 2025 परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को होगी।  इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा पहले 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को होनी थी। इस तरह, तारीखों में बदलाव से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिला है। पीएससी मेन्स परीक्षा में भी उम्मीदवारों की नीट परीक्षा के स्तर की जांच की तैयारी है।
सीजीपीएससी मेन्स परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और अंबिकापुर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों (सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे) में आयोजित की जाएगी। आमतौर से पीएससी प्रीलिम्स फ़रवरी और मेन्स मई में होती रही हैं। इस बार तारीखों में बदलाव से प्री क्लियर करने वालों को 15 दिन और मिल गए हैं। चर्चा तो यह भी है कि मेन्स को जून के शुरुआती हफ़्ते में ही फिक्स किया जाय तो इससे तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। 
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button