सुशासन तिहार : लोगों को पीने का पानी तो देना ही होगा… इसमें बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं, सीएम साय के सख्त तेवर

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में कोरिया प्रवास के दौरान कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है कि गर्मियों में पीने के पानी की समस्या को लेकर किसी भी प्रकार का बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने स्पष्ट किया है कि जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
सीएम साय ने कड़े लहजे में कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर खुद स्थिति का जायजा लें। पानी की कमी की शिकायतों पर कोई कागजी बहाना नहीं सुना जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को केवल दफ्तरों तक सीमित न रहकर सीधे प्रभावित ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में जाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल को लेकर आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए और प्रभावित बस्तियों में हैंडपंप खनन या वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत चालू की जाए। सीएम ने गर्मी के मद्देनजर ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग को आपसी तालमेल के साथ 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।



