आज की खबर

कवर्धा, राजनांदगांव, मुंगेली, बेमेतरा और बलौदाबाजार में बिजली सप्लाई सुधरेगी… धमधा से नई डबल सर्किट लाइन चालू की बिजली कंपनी ने

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने प्रदेश में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने कि लिए धमधा से स्टेट ग्रिड के लिए 220 केवी नई डबल सर्किट लाइन को चालू कर दिया है। इससे पांच जिलों राजनांदगांव, कवर्धा, मुंगेली,बेमेतरा व बलौदाबाजार-भाठापारा में बिजली सप्लाई बेहतर हो जाएगी। अफ़सरों ने बताया कि इससे धमधा-गैंदपुर लाइन में तकनीकी खराबी आने पर भी बिजली सप्लाई जारी रह सकेगी।

सीएम विष्णुदेव साय एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा सुबोध कुमार सिंह के निर्देश पर बिजली कंपनी ने यह टास्क पूरा किया है। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला  ने बताया कि दुर्ग जिले के धमधा-मेड़ेसरा स्थित पावर ग्रिड के 765/400/220 केवी उपकेंद्र से 220 केवी धमधा–गेंदपुर ट्रांसमिशन लाइन का सफल चार्जिंग एवं सिंक्रोनाइजेशन कर दिया गया है। इस डबल सर्किट लाइन के ऊर्जीकृत होने से 220 केवी चार बड़े उपकेंद्र गैंदपुर (कवर्धा), मुंगेली, बेमेतरा और सुहेला में बिजली का आदान-प्रदान बेहतर हो सकेगा। पहले इसके लिए 220 केवी की तीन लाइनें थी, वह अब बढ़कर पांच हो गई हैं।

डबल लाइन चालू करने के अवसर पर कार्यपालक निदेशक (लाइन) संजय पटेल, कार्यपालक निदेशक (पीसी एवं आरए) के. एस. मनोठिया, कार्यपालक निदेशक (ट्रांसमिशन) वी. के. दीक्षित, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) पी. गोसावी, मुख्य अभियंता (सब-स्टेशन) अब्राहम वर्गीस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनोज राय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button