आज की खबर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से रायपुर में मोबाइल लूट… वीआईपी इलाके में बाइक सवार लुटेरा वारदात कर गायब

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट लिया गया है। लूट 18 मई को सुबह करीब सवा 8  बजे आर्च ब्रिज के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरमलाल कौशिक अकेले मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार आया और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से फरार हो गया। बाइक सवार मोबाइल लूटकर इतनी तेज़ी से भागा कि कौशिक अवाक रह गए। कुछ देर बाद पुलिस को खबर दी गई तो खलबली मच गई।  रायपुर पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरे की पहचान करने में जुटी है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात के बाद वीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button