आज की खबर

दोबारा नीट NEET परीक्षा 21 जून को… एनटीए ने घोषित की री-नीट की तारीख… इस बार सुरक्षा जांचें और सख्त

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट (NEET) री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसी वजह से अब दोबारा परीक्षा कराई जा रही है।

एनटीए के अनुसार परीक्षा 21 जून को ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में आयोजित की जाएगी। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। उनका पुराना डेटा ही मान्य रहेगा। एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए नई सिटी स्लिप और नया एडमिट कार्ड जारी करेगा।

अभी नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी को पहले से कहीं ज्यादा सख्त किया जाएगा। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और ताजा अपडेट्स के लिए समय-समय पर NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button