आज की खबर

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने अपने काफिले से वाहन घटाए… मंत्रियों को भी ऐसा करने के निर्देश… सरकारी गाड़ियाँ ईवी में बदलेंगी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी शासकीय (सरकारी) वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंनें अपने आधिकारिक दौरों और काफिले (कारकेड) से अनावश्यक वाहनों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। अब उनके काफिले में केवल बेहद आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। सीएम साय ने राज्य के मंत्रियों, निगम-मंडलों और पदाधिकारियों से भी अपने सरकारी वाहनों और संसाधनों का संयमित उपयोग करने का आग्रह किया है।

नए निर्देश के अनुसार राज्य सरकार के बेड़े में शामिल सभी शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदला जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करना, सरकारी खर्च घटाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके अलावा सीएम ने “नेशन फर्स्ट” (Nation First) की भावना से प्रेरित बताते हुए आम जनता से भी अपील की है कि छत्तीसगढ़ के नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) का अधिक उपयोग और ‘कारपूलिंग’ (Carpooling) को अपनाया जाए। अनावश्यक रूप से निजी वाहनों को न निकालने का आग्रह भी किया गया है। वैश्विक ऊर्जा संकट और लगातार बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल को प्रशासनिक सादगी और हरित ऊर्जा (Green Energy) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button