आज की खबर

रायपुर के रावाँभाठा में बम बनाने का सामान मिलने से खलबली… जिस बैग में विस्फोटक मिला, वह बिरगांव मेयर के रिश्तेदार का

राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में आज गुरुवार, 7 मई को एक घर से देसी बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। एक संदिग्ध बैग से बैटरी, बिजली के तार (वायर), एयरगन, दो बोतल संदिग्ध केमिकल, रिमोट और डेटोनेटर जैसा सामान बरामद हुआ है। यह सामग्री बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के रावाभाठा में रहने वाली एक मितानिन (पुष्पा साहू) के घर से मिली है। शुरुआती जांच में पुलिस ने अभी तक विजय देवांगन (जिसे विनय देवांगन भी बताया गया है) नाम के व्यक्ति को मुख्य संदिग्ध माना है। देवांगन को बीरगांव नगर निगम के महापौर (मेयर) का रिश्तेदार बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उससे पूछताछ की तैयारी में है।

पुलिस के अनुसार देवांगन बुधवार (6 मई) शाम को विजय देवांगन, रावाभाठा वार्ड नंबर-13 में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर एक बैग लेकर पहुँचा। उसने कहा कि वह थोड़ी देर में बैग वापस ले जाएगा, लेकिन वह नहीं लौटा। वह रात भर नहीं आया, तो पुष्पा साहू को शक हुआ। उन्होंने गुरुवार सुबह इसकी जानकारी वार्ड पार्षद अश्विनी यादव को दी। पार्षद और अन्य लोगों ने जब बैग खोलकर देखा, तो उसमें संदिग्ध वस्तुएं नजर आईं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने संदिग्ध सामग्री को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज (नष्ट) कर दिया है।फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बैग छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button