आज की खबर

विधायक संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष… भूपेश बघेल समर्थक हैं, फूलोदेवी 10 साल रहीं, उनकी जगह कमान

संजारी बालोद की दो बार की विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। वे राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की जगह लेंगी, जो पिछले 10 वर्षों से इस पद पर थीं।

संगीता सिन्हा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की समर्थक मानी जाती हैं। वे बालोद जिले से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। पार्टी ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए महिला विंग को नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर पिछले 5 महीनों से चल रहे सस्पेंस के बाद यह निर्णय लिया गया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button