आज की खबर

शराब स्कैम : ईडी के शराब कारोबारी, सीए और कॉर्पोरेट ग्रुप पर छापों में सवा 3 किलो सोना, 53 लाख रु कैश समेत 5.39 करोड़ का माल जब्त… ED ने जारी किया प्रेस नोट

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब स्कैम में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ताज़ा कार्रवाई करते हुए 5.39 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और सोना जब्त किया है। आज 3 मई को ईडी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार एजेंसी ने 30 अप्रैल को शराब व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी थी। इन छापों में 53 लाख रुपये कैश, लगभग 3.234 किलोग्राम सोने के आभूषण और बुलियन जब्त किए गए हैं, जिनकी बाजार में कीमत करीब 4.86 करोड़ रुपये है। इनके अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज़ और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।
ईडी के प्रेस नोट के अनुसार रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई। बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर भी तलाशी ली गई। बता दें कि शराब स्कैम में अब तक कुल 380 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी का अनुमान है कि  से 2022 के बीच हुए इस सिंडिकेट ऑपरेशन से सरकारी खजाने को लगभग 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button