देश-विदेश

एसी फटने से इमारत में भीषण आग… डिजिटल लॉक धुएं से बंद, खुले ही नहीं… भीतर फंसे 9 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार, 3 मई की सुबह एक भीषण हादसा हुआ। एक चार मंजिला रिहायशी इमारत के फ्लैट में एसी (AC) ब्लास्ट होने के कारण भीषण आग लगी। फ्लैट के दरवाजे डिजिटल लॉक होने की वजह से खुले ही नहीं। इस वजह से परिवार बाहर ही नहीं निकल पाया। आग और दम घुटने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू के दौरान एक मां और बच्चे का शव एक साथ लिपटा हुआ मिला, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर दिया। बिल्डिंग से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार इमारत की दूसरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के बाद जोरदार धमाका हुआ। इससे जिससे आग पूरी इमारत में फैल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार एक घर में लगे डिजिटल लॉक हादसे के दौरान जाम हो गए और आग के कारण खुले नहीं। इस वजह से परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने व जलने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इमारत के पीछे के हिस्से को लोहे की ग्रिल से पूरी तरह बंद किया गया था, जिससे आपातकालीन निकास (emergency exit) का रास्ता नहीं बचा और रेस्क्यू में देरी हुई।

यह भीषण घटना तड़के करीब 3:35 – 3:47 के बीच हुई जब लोग सो रहे थे। जान गंवाने वालों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। सभी 9 मृतकों की पहचान कर ली गई है। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोग घायल बताए गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button