छत्तीसगढ़
सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल को… हिंदी पेपर लीक और दोबारा परीक्षा के कारण नतीजों में 15 दिन की देरी
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 29 या 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। सीजी बोर्ड की दोनों कक्षाओं की कॉपियां जांच ली गई हैं। अंकों के मिलान और डेटा एंट्री की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बोर्ड किसी भी वक्त नतीजों की तारीख घोषित कर सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने मीडिया के सवालों पर यह संकेत दिए हैं।
सीजी बोर्ड में इस वर्ष करीब 3.20 लाख छात्र 10वीं और 2.45 लाख से अधिक छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस साल परीक्षाओं की शुरुआत जल्दी यानी 20 फरवरी से हुई थी। नतीजे 15 अप्रैल तक आने वाले थे। लेकिन हिंदी के पेपर लीक के चलते 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी। जिससे पूर्व निर्धारित शेड्यूल में देरी हुई।



