आज की खबर

कवर्धा किसान कांग्रेस अध्यक्ष दुष्कर्म में अरेस्ट… कवर्धा पुलिस रायपुर से पकड़कर ले गई, राजनैतिक खलबली

कवर्धा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया गया है। चंद्रवंशी पर कवर्धा की युवती ने 10 साल से शादी के बहाने शोषण का आरोप लगाया था, जिस पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से आरोपी कवर्धा में नहीं था। पक्की लोकेशन मिलने के बाद कवर्धा पुलिस रायपुर आई और चंद्रवंशी को अरेस्ट कर ले गई। कवर्धा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

इस गिरफ्तारी से कवर्धा कांग्रेस हल्के में कोहराम मच गया है। अभी कांग्रेस से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आरोपी चंद्रवंशी की 7 मई को शादी होने वाली है। इससे ठीक पहले थाने पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि 10 साल से रिलेशनशिप है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान, सबूत और अन्य पहलुओं को शामिल कर जांच भी कर रही है। कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि युवती ने लिखित आवेदन में कहा है कि 2016 से आरोपी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button