आज की खबर

भीषण गर्मी के कारण सीएम साय के निर्देश पर सभी स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद… समर वेकेशन 10 दिन पहले से शुरू, देखें आदेश

सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) घोषित कर दिया है। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, निजी (Private), अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

Screenshot

पहले ये छुट्टियां 1 मई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन्हें 10 दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है।यह अवकाश मुख्य रूप से छात्रों के लिए है; शिक्षकों के अवकाश के संबंध में पूर्व में जारी किए गए सरकारी निर्देश ही प्रभावी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button