आज की खबर

शराब तस्करों को पुलिस ने पकड़ा तो भीड़ ने किया हमला… महासमुंद में पटेवा टीआई व कई घायल… फिर भी अरेस्ट कर ले आए

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आज, 13 अप्रैल को शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ने जानलेवा हमला किया है। यह वारदात पटेवा थाना क्षेत्र के पचरी गांव की है। इस हमले में पटेवा थाना प्रभारी (TI) सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हमले के बावजूद पुलिस ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

पटेवा पुलिस की टीम फरार आरोपियों (विजय मार्कंडेय और विनोद मार्कंडेय) को गिरफ्तार करने पचरी गांव पहुंची थी। जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सरकारी वाहन में बिठाने का प्रयास किया, तो आरोपियों के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिस पर हमला किया और शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ भी की। महासमुंद में पूर्व में भी शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस और आबकारी अफसरों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button