HOLLYWOOD : इस साल Dune- Messiah और Avengers Doomsday में बड़ी भिड़ंत… ड्यून में राबर्ट पैटिनसन बने विलेन, टीजर में चौंकाने वाला लुक
इस साल हालीवुड की दो बड़ी फिल्में ड्यून: पार्ट 3 (Dune: Messiah) और मार्वल की Avengers Doomsday पूरी दुनिया में एक साथ 18 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं और यह इस साल की सबसे बड़ी भिड़ंत होगी। फिलहाल ड्यून-3 की एडवांस बुकिंग कुछ देर के लिए खुलकर बंद हुई है। स्थिति यह है कि अमेरिका और लंदन के कुछ आईमैक्स (IMAX 70MM) थिएटर्स के लिए एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकटें महज 2 मिनट में बिक गईं। कुछ रीसेल साइट्स पर एक टिकट की कीमत 90,000 रुपए तक पहुंच गई है।
ड्यून-3 में तिमथी चालमेट (पॉल एट्रीडेस) और ज़ेंडाया (चानी) मुख्य भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। मूवी में रॉबर्ट पैटिनसन एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आएंगे, जिनका ‘चौंकाने वाला’ लुक हाल ही में जारी टीजर में देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कहानी में 17 साल का लीप (समय का अंतराल) देखने को मिलेगा। निर्देशक डेनिस विलेन्यूव इस पार्ट के साथ अपनी ‘ड्यून’ ट्रिलॉजी को समाप्त करेंगे। फिल्म का आधिकारिक हिंदी टीजर मार्च 2026 में जारी किया गया था, जिसमें आगामी ‘होली वॉर’ (धर्मयुद्ध) की झलक दिखाई गई है।



