छत्तीसगढ़

महासमुंद कांग्रेस दफ्तर में ही भिड़े कांग्रेसी… तोड़फोड़ झूमाझटकी, कपड़े फाड़े… जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत

महासमुंद के कांग्रेस भवन में गुरुवार, 2 अप्रैल को कांग्रेस  पदाधिकारियों के बीच तोड़फोड़ और झूमाझटकी हो गई। विवाद महंगाई के मुद्दे पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और पार्षद विजय साव ने पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और पूर्व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन पर आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सूचना सही तरीके से नहीं दी गई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि नेताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां और कांच के गिलास फेंके गए, जिससे काफी नुकसान हुआ और नेताओं के कपड़े भी फट गए।

लगातार बिगड़ते हालात के कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिलाध्यक्ष और विधायक द्वारिकाधीश यादव को पुलिस बुलानी पड़ी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और विजय साव को भवन से बाहर निकाला। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने विजय साव के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button